फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   'Our vote is important in forming the government'

‘हमारा मत सरकार बनाने में महत्वपूर्ण’

Mon, 14 Feb 2022 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
'Our vote is important in forming the government'
जनपद में मतदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। खास तौर पर पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाता खासे उत्साहित दिखे। ये युवा सुबह सात बजे ही अपने पोलिंग बूथों पहुंच गए थे। युवाओं का कहना था कि सरकार के गठन में उनका वोट महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। वह एक अच्छी सरकार के गठन के लिए वोट कर रहे हैं। उनका वोट आगामी पांच साल तक उन्हें बेहतर परिणाम देगा।
विज्ञापन

- पहली बार मतदान किया है। मतदान को लेकर इतना उत्साहित हूं कि पिछले कई दिनों से मतदान दिवस का इंतजार कर रही थी। मेरा वोट विकास के लिए है। एक अच्छी सरकार के गठन के लिए है। सभी को मतदान करना चाहिए। -प्रीति ठाकुर।
विज्ञापन

- एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा किया है। प्रदेश की दिशा और दशा बदलने में मेरी भी भूमिका बन गई है। क्योंकि मैने निष्पक्ष होकर मतदान किया है। पहली बार मतदान किया है। अच्छा महसूस हो रहा है। सभी लोग मतदान करें और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। -दिव्यांश।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पहली बार मतदान को लेकर उत्साहित हूं। यह दिन लोकतंत्र का महापर्व है। जिसमें सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मेरा वोट शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों के लिए कार्य करने वाले प्रत्याशी को होगा। -श्रेया भंडारी।
-इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। मताधिकार का अपना फर्ज अदा कर अच्छा लग रहा है। सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर योग्यता के आधार पर जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए। -शिवानी वाल्मीकि।
-पहली बार मतदान जिम्मेदार नागरिक का अहसास करता है। मैंने क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सोच और योग्यता रखने वाले प्रत्याशी को अपना वोट दिया है। आशना जोशी।
ललवीर दुबई से पहुंचे मतदान के लिए
देवप्रयाग। दुबई में 12 वर्षों से नौकरी कर रहे ललवीर सिंह ने वोट डालने विदेश से यहां पहुंचे। उन्होंने कोटी भरपूर बूथ में अपना वोट दिया। ललवीर ने बताया कि वह कोरोना के चलते 2 सालों से भारत नही आ पाए थे। वह वोट डालने को अपना कर्तव्य समझते हैं। इसलिए वह एक माह पहले दुबई से घर आए। वह वोट डालने के बाद दुबई लौटेेंगे। संवाद
पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं ने कही बात
रुद्रप्रयाग। विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर जिले की दोनों विधानसभा में पहली बार वोट देने पहुंचे मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। केदारनाथ विस के चौमासी गांव में पहली बार वोट देने वाले रोहित तिंदोरी और ग्राम पंचायत गौंडार में राहुल पंवार व मोहित पंवार का कहना था कि रुद्रप्रयाग जिले में प्राथमिक से माध्यमिक शिक्षा को बेहतर व संसाधन युक्त की जानी चाहिए। इधर, खांकरा पोलिंग बूथ पर पहली बार वोट देने वाली श्वेता और स्मिता ने कहा कि अपने पहले वोट को लेकर वह उत्साहित हैं। संवाद

सजधज के आई छात्रा
रुद्रप्रयाग। सोने की नथ, गले में गुलबंद और साड़ी-ब्लाउज पहनकर पूरे पारंपरिक रूप से जीआईसी रुद्रप्रयाग की कक्षा 12वीं की छात्रा सिमरन नौटियाल ने पहली बार वोट दिया। छात्रा ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य की समृद्धि और युवाओं के बेहतर भविष्य की सोच के साथ अपना पहला वोट दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed