फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   'Our one vote will decide our future'

‘हमारा एक वोट करेगा हमारा भविष्य तय’

Sun, 13 Feb 2022 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
'Our one vote will decide our future'
मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह है। युवाओं का कहना है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबको अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। मतदान अवश्य करना चाहिए। हमारा एक वोट हमारा भविष्य तय करता है। युवाओं ने 14 फरवरी (सोमवार) को सभी से मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन

- मतदान हमारा अधिकार है। इसका प्रयोग जरूर किया जाना चाहिए। हमारा मत हमारा भविष्य तय करता है। देश के विकास में हमारा वोट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी लोग मतदान अवश्य करें। विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति को मतदान करें। -कंचन, छात्रा, स्नातक।
विज्ञापन

- मैं पहली बार मतदान करूंगा। मेरा वोट ईमानदारी व विकास के लिए होगा। जैसे हमारे जीवन में धार्मिक पर्वों का महत्व है, वैसे ही मतदान दिवस भी लोकतंत्र का एक महापर्व है। हमारा मत एक अच्छी सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। -रोशन, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मेरा वोट स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए काम करने वाले प्रत्याशी को होगा। हमारा एक मत देश की दिशा व दशा तय करता है। लेकिन अक्सर लोग अपने मत की अहमियत नहीं समझ पाते हैं। कई लोग मतदान नहीं करते हैं। -बबीता, छात्रा।

- वोट अवश्य दें। पार्टी की नीतियां व प्रत्याशियों की प्रतिभा को देखकर वोट दें। वोट देना हमारा अधिकार है। हमारा एक वोट हमें पांच साल तक बेहतर सुविधाएं देता है। जो लोग वोट नहीं देते वह अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझते हैं। -अमित कुमार, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed