{"_id":"60ae084e3c45c499b01986455ea8e861","slug":"others-make-jawahar-navodaya-vidyalaya-street-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल बना है जवाहर नवोदय विद्यालय का मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल बना है जवाहर नवोदय विद्यालय का मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर के दो किमी मोटर मार्ग की मरम्मत नहीं होने से यहां हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर को जोड़ने वाले बसंत नगर से विद्यालय तक दो किमी मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। विद्यालय में 560 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन मार्ग की बदहाली के कारण अधिकांश लोग बसंत नगर में अपने वाहन खड़े कर देते हैं।
प्रत्येक रविवार को सैकड़ों अभिभावक नौगांव, बड़कोट, मोरी, चिन्याली, डुंडा से बच्चों को मिलने विद्यालय पहुंचते हैं, लेकिन विद्यालय के इस मार्ग की दुर्दशा के कारण बसंत नगर में वाहन खड़ा कर पैदल विद्यालय तक पहुंचते हैं।
वर्ष 2012 में तत्कालीन सांसद विजय बहुगुणा ने विद्यालय के मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए दस लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की थी।
इतना ही नहीं क्षेत्रीय विधायक मालचंद, विद्यालय के अध्यक्ष तत्कालीन जिला अधिकारी श्रीधर बाबू अददांकी, रविशंकर ने भी विद्यालय में जिला प्लान के तहत मार्ग की मरम्मत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
कोट...
विद्यालय का अपना मोटर मार्ग होने के कारण बजट के अभाव में वर्षों से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। लोनिवि को भी मार्ग के स्थानांतरण करने के लिए पत्रावली सौंपी गई है। मार्ग बदहाल होने के कारण विद्यालय का वाहन भी बड़ी मुश्किल से विद्यालय तक पहुंचाया जाता है।
आरके शर्मा, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर।