{"_id":"610944e28ebc3e88555efd43","slug":"opposition-to-dumping-road-cutting-debris-near-gadere-utter-kashi-news-drn3863905122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क कटिंग का मलबा गदेरे के पास डालने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क कटिंग का मलबा गदेरे के पास डालने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानसू मैणागाड के पास सड़क कटिंग का मलबा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क कटिंग के मलबे को तत्काल अन्यत्र डालने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में सभासद सविता भट्ट ने कहा कि वार्ड नंबर 11 ज्ञानसू साल्ड बैंड से मैणागाड नामे तोक से होते हुए जोंकाणी तक सड़क कटिंग का काम किया जा रहा है। इसका मलबा मैणागाड गदेरे के आसपास ही डंप किया गया है। बरसात के समय गदेरे में उफान आने पर ज्ञानसू बस्ती को खतरा हो सकता है। इससे पहले भी गदेरे में मलबा डंप किए जाने से बस्ती को नुकसान हो चुका है जबकि पूर्व में हुए नुकसान का अब तक ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। उन्होंने सड़क पर बने नारदानों की चौड़ाई व ऊंचाई बढ़ाने के साथ जंगल जाने का रास्ता सुरक्षित बनाने की भी मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में गिरीश जोशी, बुद्धि सिंह पंवार, मुकेश पुरी, सतेंद्र जोशी, मुकुल नौटियाल, विजय रावत, संजय जोशी, सुरेंद्र लाल, कृष्णानंद अनिल कुमार आदि शामिल थे।