फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Only 51 pilgrims reached Yamunotri and Gangotri Dham

महज 51 तीर्थयात्री पहुंचे यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम

Fri, 03 Jul 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Only 51 pilgrims reached Yamunotri and Gangotri Dham
कोरोना महामारी के भय और तीर्थ पुरोहितों एवं यात्रा कारोबारियों के विरोध के बीच तीसरे दिन भी यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम कम संख्या में ही तीर्थयात्री पहुंचे। शुक्रवार को 13 यात्री यमुनोत्री और 38 यात्री गंगोत्री पहुंचे। इनमें अधिकांश स्थानीय लोग ही शामिल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को 13 लोग यमुनोत्री धाम पहुंचे। इसमें देहरादून से आए एक परिवार के अलावा शेष स्थानीय लोग शामिल थे, जबकि गंगोत्री धाम 38 स्थानीय लोग पहुंचे। धामों तक पहुंचे इन तीर्थयात्रियों को यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने के कारण ठहरने एवं खाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड और चार धाम यात्रा शुरू करने के विरोध में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों का धरना आंदोलन जारी रहा। आंदोलन कर रहे तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच तीर्थयात्रियों के धामों तक पहुंचने से यहां भी कोरोना महामारी फैलने का खतरा है। वे कोरोना संक्रमण थमने तक चार धाम यात्रा शुरू करने के विरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed