{"_id":"58541f224f1c1b676f64cd0b","slug":"officer-posted-there-for-people-returning-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी की तैनाती नहीं, बैरंग लौट रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी की तैनाती नहीं, बैरंग लौट रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड में एक वर्ष से भी ज्यादा समय से सहायक समाज कल्याण अधिकारी का पद खाली चल रहा है, जिससे समय पर लोगों को न तो विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी मिल पा रही है और न ही लोगों की समस्याएं हल हो पाई है।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुए सहायक समाज कल्याण अधिकारी के बाद से पुरोला ब्लॉक में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास नौगांव ब्लॉक का चार्ज है। लोग आए दिन समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकारी की तैनाती नहीं होने से लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यहां का चार्ज देख रहे पुरोला के सहायक समाज कल्याण अधिकारी के लिए ब्लॉक मुख्यालय में बैठने के लिए मंगलवार और शुक्रवार का समय निश्चित किया गया है, लेकिन उनके अक्सर इन दिनों में नहीं पहुंचने से लोगों के काम नहीं हो पा रहे है। लोगों का कहना है कि पुरोला ब्लॉक में मात्र 42 ग्राम पंचायतें और नौगांव ब्लॉक में 126 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में अधिकारी को स्थायी रूप से नौगांव ब्लॉक में बैठाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे काजल, निशा, बिंद्रा, कौशल्या देवी, कलावती, विक्रम सिंह आदि ने बताया कि समस्या के निराकरण को दफ्तर में आए थे, लेकिन साहब के नहीं मिलने से काम नहीं हो पाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह ने बताया कि सहायक समाज कल्याण अधिकारी के पास नौगांव ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज है। यहां के लिए अलग से स्थायी व्यवस्था की कोशिश की जाएगी।