फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Notice to vacate shop to 23 traders in Chinyalisaur

चिन्यालीसौड़ में 23 व्यापारियों को दुकान खाली करने का नोटिस

Thu, 21 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Notice to vacate shop to 23 traders in Chinyalisaur
चिन्यालीसौड़ में अनुबंध को लेकर दुकानदारों से बातचीत करते जिला पंचायत के कार्याधिकारी। - फोटो : UTTER KASHI
जिला पंचायत की ओर से निर्मित दुकानों का बढ़ा किराया नहीं देने पर जिला पंचायत ने दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस दिया है। यहां जिपं की 23 दुकानें अनुबंधित हैं, जिनका दुकानदारों ने वर्ष 2013 के बाद से अनुबंध नहीं कराया है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में जिला पंचायत की 23 दुकानें हैं, जिन्हें जिला पंचायत की ओर से स्थानीय दुकानदारों को अनुबंध के तहत आवंटित किया गया है। लेकिन दुकानदारों ने वर्ष 2013 से अनुबंध नवीनीकरण नहीं किया है। जिस पर जिला पंचायत ने दुकानदारों को दुकानें खाली करने का नोटिस दिया है। जिला पंचायत उत्तरकाशी के कार्याधिकारी की ओर से जारी नोटिस में सभी दुकानदारों से 15 दिन के अंदर दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि दुकानदारों ने वर्ष 2013 से पहले के पुराने अनुबंध के हिसाब से ही किराया जमा किया था। व्यापारियों का कहना है कि इन दुकानों पर वह करीब 30-40 वर्षों से व्यवसाय चला रहे हैं। उन्होंने अनुबंध नहीं होने की दशा में बढ़ी हुई धनराशि को किश्तों में जमा करने की मांग की। साथ ही अनुबंध की अवधि को तीन वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष के लिए करने की मांग की। इस मौके पर योगेंद्र रमोला, इंद्रेश डोडी, अजय बिल्वाण, सुभाष रावत, विनोद घिल्डियाल, खुशपाल रागड़, खुशपाल रागड़, ममराज बिष्ट आदि मौजूद थे। जिला पंचायत के कार्याधिकारी विनोद नेगी का कहना है कि दुकानदारों से लगातार पत्राचार के बावजूद अनुबंध की शर्त का पालन नहीं किया गया। लिहाजा अनुबंध पर 15 दिन के अंदर दुकानें खाली करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed