{"_id":"a4962f63a3550f3a5bf6adb3874f4894","slug":"not-arranged-parking-and-cleaning-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न पार्किंग का इंतजाम और न सफाई की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न पार्किंग का इंतजाम और न सफाई की व्यवस्था
उत्तरकाशी
Updated Fri, 27 Nov 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवा कांग्रेसियों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
नगरपालिका द्वारा कचरा निस्तारण के इंतजाम न किए जाने का खामियाजा नगर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पालिका प्रशासन ने नगर के मध्य जियोग्रिड वॉल के पीछे कचरा डंपिंग जोन बनाया है। इससे उठती सड़ांध और मक्खी-मच्छरों की अधिकता से नगरवासियों का जीना मुहाल है। शहर में पार्किंग के इंतजाम न होने से गंगोत्री हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ में क्षतिग्रस्त नगर की सीवर लाइन अभी तक दुरुस्त न कराए जाने से सीवर की गंदगी भागीरथी में बह रही है। नगर में आवारा पशुओं की वजह से व्यापारियों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन तमाम समस्याओं को लेकर समय-समय पर संबंधित विभागों को अवगत कराने पर भी कार्रवाई न होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है।
यूथ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव एवं जिला निर्माण सलाहकार समिति की सदस्य सविता भट्ट, अनुज मिश्रा, सुनील रावत, विश्वास कुमार, डॉ. महेश भट्ट, डॉ. दिनेश मधेशिया, विकास रावत आदि ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपकर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने तांबाखानी सुरंग में चौबीस घंटे प्रकाश व्यवस्था के लिए मनेरी भाली स्टेज टू परियोजना से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग भी की।