{"_id":"692aca216eab4ba71c0763ba","slug":"nine-day-pandava-navratri-concludes-in-karada-village-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-116305-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: करड़ा गांव में नौ दिवसीय पांडव नवरात्र संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: करड़ा गांव में नौ दिवसीय पांडव नवरात्र संपन्न
Sat, 29 Nov 2025 03:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 29 Nov 2025 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। करड़ा गांव में नौ दिवसीय पांडव नवरात्र संपन्न हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने पांडव पश्वों से क्षेत्र और गांव की खुशहाली की कामना की। अंतिम दिन पांडव नृत्य को देखने के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
करड़ा गांव में बीते नौ दिनों से पांडव नवरात्र का आयोजन चल रहा था। पहले दिन पांडव पश्वों ने गांव की थात पर अपने अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। साथ ही अंतिम दिन पांडव पश्वाओं और ग्रामीणों ने यमुना नदी में स्नान किया। वहां उन्होंने मां यमुना की विशेष पूजा-अर्चना की। साथ ही रातभर जागरण करते हुए पांडव नृत्य किया।
गांव के स्याणा जगमोहन रावत, प्रधान कुलवंती डोटियाल, शांतिराम रतूड़ी ने बताया कि मंगसीर बग्वाल और देवलांग पर्व के बाद बलिराज के दिन से शुरू हुए पांडव नवरात्र नौ दिनों तक चले। गांव में हर तीसरे साल पांडव नवरात्रों का आयोजन होता है। इस मौके पर धीरपाल रावत, विनोद रतूड़ी, मनोज रतूड़ी, जबर सिंह भंडारी, रामप्रकाश रतूड़ी, प्रताप रावत, सरदार सिंह, जगत राम, प्रकाश लाल, दीपक, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद