फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nine corona infected, including four members of the same family

एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत नौ कोरोना संक्रमित

Wed, 01 Jul 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Nine corona infected, including four members of the same family
जिले में मंगलवार देर रात को नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से चार एक ही परिवार के सदस्य हैं और इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 75 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से आठ लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं होना जिले में कोरोना संक्रमण समुदाय में फैलने की ओर इशारा कर रहा है। प्रशासन कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सीधे संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर सैंपलिंग शुरू कर दी है। साथ ही क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

बीते 27 जून को कलक्ट्रेट के निकट खाने का होटल चलाने वाले युवक में खांसी, बुखार के लक्षण दिखने पर उसकी ट्रू नेट मशीन से जांच की गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अगले दिन उसका सैंपल जांच के लिए देहरादून भेजा गया। उसके साथ ही उसकी पत्नी और दो बच्चों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। बुधवार देर रात चारों लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इस बीच इस होटल में कई लोगों ने खाना खाया और आसपास के कई लोग उनके संपर्क में आए होंगे। जिला अस्पताल और कलक्ट्रेट के नजदीक होने के कारण यहां से संक्रमण इन संस्थानों में भी प्रवेश करने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। इनके अलावा मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए पांच अन्य मरीज कुछ दिन पूर्व ही बाहरी क्षेत्रों से लौटे थे। इनमें दो डुंडा, दो चिन्यालीसौड़ और एक नौगांव प्रखंड के गांव का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समुदाय में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका
उत्तरकाशी। जनपद में अभी तक कुल 75 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें से आठ लोगों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इनमें से तीन लोगों के तो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन शेष पांच लोग किस माध्यम से संक्रमित हुए इसका पता नहीं चल पाया है। यह स्थिति जिले में कोरोना संक्रमण समुदाय में फैलने की ओर इशारा कर रही है। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने और सामाजिक दूरी एवं मास्क पहनने आदि नियमों का सख्ताई से पालन करने की जरूरत है।

कोट.........
वर्तमान में जिले में कुल 17 एक्टिव केस हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाल कर संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर सैंपलिंग की जा रही है। कलक्ट्रेट के पास वाली बस्ती को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed