फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nim and ITBP duty of the booths snowfall

बर्फबारी वाले बूथों पर निम व आईटीबीपी की ड्यूटी

Fri, 06 Jan 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 06 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन

 डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव को संपन्न कराने के लिए सुदूरवर्ती बूथों के लिए तैनात चुनावी कर्मचारी तीन दिन पूर्व ही रवाना किये जायेंगे। उच्च हिमालय क्षेत्र वाले बूथों में बर्फ की आशंका को देखते हुए 48 बूथों पर निम एवं आईटीबीपी को भी तैनात किया जाएगा। कनेक्टिविटी के लिए वायरलेस एवं दो सेटेलाइट फोन भी मंगाये गये हैं।

विज्ञापन


विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार चिन्ह्ति मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें पुरोला में बूथ संख्या 18 तहसील कार्यालय भवन पुरोला, यमुनोत्री विधान सभा में बूथ संख्या 60 राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिन्यालीसौड़ जबकि गंगोत्री विस में बूथ संख्या 93 राजकीय बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी को मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है।
विज्ञापन


विधान सभा पुरोला में तहसील कार्यालय भवन खावलीसेरा, राजकीय बालिका इंटर कालेज पुरोला, यमुनोत्री विधानसभा में राजकीय इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ पूर्वी भाग व राजकीय इंटर कालेज बड़कोट तथा गंगोत्री राजकीय बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी के अलावा राजकीय इंटर कालेज बीरपुर-डुण्डा पूर्वी भाग मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग की जाएगी, जिस पर जिला निर्वाचन कार्यालय से लेकर निर्वाचन आयोग तक की नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed