{"_id":"570688474f1c1ba01ac811cf","slug":"nh-officials-filed-a-lawsuit-on-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन पर एनएच अफसरों पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन पर एनएच अफसरों पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 07 Apr 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री राजमार्ग चौड़ीकरण की आड़ में राड़ी टॉप क्षेत्र में अवैध खनन को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ ने एनएच के एई, जेई एवं ठेकेदार कंपनी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
बता दें कि धरासू-यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण की आड़ में राड़ी टॉप क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे यहां संरक्षित प्रजाति के बांज, बुरांश के जंगल पर खतरा मंडराने लगा है। इस संबंध में अमर उजाला में सात अप्रैल को प्रकाशित खबर से हरकत में आए वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ डीके सिंह ने अवैध खनन मामले में एनएच के सहायक अभियंता विनोद डोबरियाल, जेई संतोष कुमार और ठेकेदार कंपनी के विरुद्ध 26 फोरेस्ट एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधीनस्थ वन कर्मियों को क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन