फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   NGT blocked Ganga cleanliness

एनजीटी की बंदिश बनी गंगा की स्वच्छता में रोड़ा

Thu, 30 Mar 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 30 Mar 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री एवं उत्तरकाशी में सीवर लाइन और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के डिजायन में शुरूआती चूक और अब एनजीटी की बंदिश भागीरथी गंगा की स्वच्छता में आड़े आ रही है। पुराने डिजायन में तटवर्ती हिस्सों, पुराने आश्रम, होटल और घरों की सीवर लाइन को टेप न करने से यह स्थिति उत्पन्न होने वाली है।

विज्ञापन


नमामि गंगे के अंतर्गत भागीरथी घाटी के विभिन्न विभागों को घाट तथा गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए करोड़ों का बजट दिया गया है। अकेले सिंचाई विभाग ने डुंडा जड़ी ढुमका से लेकर गंगोत्री तक 22 घाटों के निर्माण के लिए 64 करोड़ की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


गंगोत्री में सीवर लाइन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लान के लिए पहले गंगा एक्शन प्लान तथा बाद में नदी संरक्षण योजना के तहत 10.48 करोड़ का बजट दे दिया गया था। अब नमामि गंगे से योजना के अधूरे निर्माण पर 45 लाख खर्च किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में भी पुरानी सीवर लाइन व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड करने के लिए नमामि गंगे से दस करोड़ का बजट दिया गया। बावजूद इसके आश्रम, होटल व घरों की गंदगी को सीवर लाइन से नहीं जोड़ा गया। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की डीपीआर दिल्ली से ही वेपकॉस की ओर से राज्य सरकार के विभागों के सर्वेक्षण व आंकड़ों पर तैयार किया जाना भी स्वच्छता में बाधक है।

गंगोत्री में भागीरथी शिला से होकर सीवर लाइन ले जाने और गौरीकुंड के ऊपर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने से तीर्थपुरोहितों में नाराजगी है। नमामि गंगे अभियान के उत्तराखंड प्रमुख हरीश सेमवाल भी मानते हैं कि गंगोत्री से लेकर नीचे सभी आबादी वाले क्षेत्रों में बायोडाइजेस्टर टॉयलेट कूड़ा निस्तारण के लिए योजना बननी भी जरूरी है। एनजीटी के मानकों के मुताबिक नदी से किनारे किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता।


आपदा में गंगोत्री की क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को 45 लाख के बजट से ठीक कर दिया गया है। उत्तरकाशी सीवर लाइन व ट्रीटमेंट प्लांट को नमामि गंगे से मिले दस करोड़ के बजट से अपग्रेेड करने का काम शुरू किया जा रहा है। गंगोत्री तथा उत्तरकाशी में नदी किनारे छूटे कुछ हिस्सों में सीवर लाइन निर्माण में एनजीटी की बंदिश आड़े आ रही है।
सुरेश पाल, ईई, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, जल निगम उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed