फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Newly built Oneshwar Mahadev temple's life consecrated

नवनिर्मित ओणेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न्

Fri, 13 May 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Newly built Oneshwar Mahadev temple's life consecrated
कंडियाल गांव के बसंतनगर में नव निर्मित ओणेश्वर महादेव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रतापनगर क्षेत्र के इष्टदेव ओणेश्वर महादेव और अन्य देव डोलियों ने ग्रामीणों को शुभाषीस दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कंडियाल गांव के बसंतनगर में ग्रामीणों ने ओणेश्वर महादेव का भव्य मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतापनगर क्षेत्र के इष्ट देव ओणेश्वर महादेव अपने पश्वा पदम सिंह राणा के साथ यहां पहुंचे हुए हैं। पांच दिन तक चले इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शुक्रवार को विधि-विधान के साथ नव निर्मित मंदिर में ओणेश्वर महादेव की मूर्ति एवं कलश स्थापित कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इन पांच दिनो यहां शिव कथा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के इष्ट देव कालिया नाग, कपिल मुनि महाराज सहित आदि देव डोलिया भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed