फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Naveen becomes president of Treasury Employees Organization

नवीन बने कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष

Sun, 02 Aug 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Naveen becomes president of Treasury Employees Organization
उत्तरकाशी। कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तरकाशी का जनपदीय द्विवर्षीय अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया। जिला कोषागार कार्यालय में आयोजित अधिवेशन में कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों व उनके निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें नवीन नौटियाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। जबकि किशोरी भट्ट उपाध्यक्ष, आत्माराम जोशी महामंत्री, शिव कुमार सह संगठन मंत्री तथा विजयपाल चौहान कोषाध्यक्ष के तौर पर चुने गए। मुख्य अतिथि उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोपाल राणा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनसे कर्मचारी हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करने की अपील की। कार्यक्रम में रामगोपाल पंवार, त्रिलोक मराठा, जयप्रकाश बिजल्वाण, राजेश बलूनी, जगदंबा प्रसाद, सुनील असवाल, धनपाल सिंह, अजय थपलियाल, प्रदीप भंडारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed