फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Naogaon Model School made showpieces

नौगांव मॉडल स्कूल बना शो पीस

Fri, 16 Dec 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Fri, 16 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व मॉडल स्कूल के लिए चयनित राइंका सिर्फ नाम का मॉडल स्कूल बन कर रह गया है। यहां एक वर्ष बाद भी विद्यालय को वह सुविधाएं नहीं मिल पाई, जो मॉडल स्कूल को मिलनी चाहिए थी। स्थिति यह है कि मॉडल स्कूल में अध्यापकों का टोटा बना है।

विज्ञापन


प्रवक्ता के स्वीकृत नौ पदों में से एक (इतिहास) और एलटी के 10 पदों में से तीन (विज्ञान, कला, हिंदी,) विषय के तीन पद खाली पड़े हैं। स्कूल में तैनात अतिथि शिक्षक भी पिछले एक माह से हड़ताल पर हैं। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी है और बोर्ड परीक्षाओं के लिए ढाई माह का समय शेष रह गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के दो दर्जन से भी अधिक गांवों के 550 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में सफाई कर्मचारी तक नहीं है। सफाई व्यवस्था के लिए बच्चों से प्रति माह पांच रुपये अतिरिक्त फीस लेकर सफाई कर्मचारी की व्यवस्था की गई है। पिछले तीन दशक से इंटर की कक्षाएं हाईस्कूल के भवन में चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट की विज्ञान विषयों के लिए लैब की भी उचित व्यवस्था नहीं है। प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी आरवी सिंह का कहना है कि अतिथि शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से पढ़ाई प्रभावित होना स्वाभाविक है। मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी का कहना है कि जनपद के मॉडल विद्यालयों में प्रवक्ता के खाली पदों पर शीघ्र व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed