{"_id":"5720c1bf4f1c1b1e59a91540","slug":"municipality-personnel-office-inlaid-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका कर्मियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका कर्मियों ने कार्यालय पर जड़ा ताला
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 27 Apr 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
जड़ा ताला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका के कर्मचारियों ने बुधवार को कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि तेखला गदेरे में कूड़ा डंप करने के दौरान क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पालिका के ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पालिका के ईओ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर का कचरा तेखला गदेरे में उड़ेला जाना वर्षों से विवाद का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों को व्यवस्थित ढंग से कचरा निस्तारण का भरोसा दिलाकर पालिका फिलहाल तेखला गदेरे में ही कूड़ा उड़ेल रही है, लेकिन मौके पर सिर्फ कूड़ा उड़ेलने और एनजीटी के आदेशों को धता बताकर इसमें आग लगाकर ही निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
बीते 23 अप्रैल को इसी तरह गदेरे में कचरा उड़ेलते समय पालिका के ड्राइवर रोहित कुमार का किसी व्यक्ति के साथ विवाद हो गया। इस संबंध में पालिका प्रशासन एवं पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए पालिका कर्मचारियों ने बुधवार को पालिका कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुरील ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में भैरव दत्त जोशी, दिनेश उनियाल, प्रीतम, रमेश वाल्मीकि सहित कई शामिल थे।