फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mukem range cedar seized illegal sleeper

मुखेम रेंज में देवदार के अवैध स्लीपर जब्त

Thu, 06 Oct 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 06 Oct 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन

मुखेम रेंज के अंतर्गत देवदार के अवैध स्लीपर पकड़े जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने मुखेम रेंज के कंपार्ट नंबर 6बी से लगभग सौ से अधिक देवदार के स्लीपर बरामद कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिए हैं।

विज्ञापन


अवैध चिरान का यह मामला 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। वन विभाग के मुुताबिक मुखेम रेंज में कई दिनों तक चले अवैध चिरान की भनक विभाग को बहुत दिनों बाद पता चली। प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुुमार का कहना है कि मामले में ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुुताबिक मुखेम रेंज के अंतर्गत साड़ा गांव के जंगल में करीब एक महीने पहले देवदार के पेड़ों का अवैध पातन हुआ। कुछ दिनों पहले यहां एक जेसीबी किसी काम से गई थी। जेसीबी की खुदाई के दौरान जंगल में छिपाए गए देवदार के सौ से अधिक स्लीपर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग ने स्लीपर जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिए। लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय विभाग चुप बैठ गया। बरामद हुए स्लीपरों की संख्या 120 बताई जा रही है।

डीएफओ संदीप कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से सभी स्लीपरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed