फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   MP CM did a ritual for the happiness of the country

देश की खुशहाल के लिए एमपी के सीएम ने करवाया अनुष्ठान

Wed, 09 Jun 2021 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
MP CM did a ritual for the happiness of the country
यमुना के मायके खरशाली गांव स्थित समेश्वर देवता शनिदेव मंदिर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की ओर से शनि जयंती महोत्सव पर तीन दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ कराया गया है। कोरोना संक्रमण की वजह से सीएम अनुष्ठान के लिए नहीं पहुंच पाए हैं। बृहस्पतिवार को होने वाले शनि जयंती महोत्सव के लिए मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम के पुरोहित व शनिदेव के उपासक पवन उनियाल के यजमान मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ प्रतिवर्ष शनि जयंती पर देश की खुशहाली के लिए अनुष्ठान कराते हैं। पुरोहित उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार कल (आज) शनि जयंती महोत्सव व अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम कमलनाथ हर साल अनुष्ठान के लिए पत्नी के साथ धाम आते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते उनके यजमान इस बार नहीं आ पाए। तीन दिवसीय अनुष्ठान में शामिल पुजारी आशुतोष उनियाल ने बताया कि अनुष्ठान के दौरान कोविड गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। बताया कि महोत्सव व अनुष्ठान के लिए खरशाली गांव में सभी मंदिर सहित यमुना मंदिर, शनिदेव मंदिर, शिव मंदिर, राज राजेश्वरी मंदिर को फूलमालाओं से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed