फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   movement of energy corporation employees started

ऊर्जा निगम कर्मचारियों का टूल डाउन और पेन डाउन आंदोलन शुरू

Tue, 21 Sep 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
movement of energy corporation employees started
चिन्यालीसौड़ में मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते ऊर्जा निगमों के कर्मचारी। - फोटो : UTTER KASHI
14 सूत्री मांगों को लेकर तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। मंगलवार को आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने टूल डाउन और पेन डाउन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनरतले तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल व पिटकुल) के कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं, जिसमें एसीपी की व्यवस्था को 1 जनवरी 2017 से पूर्ण बहाल करने, वर्तमान तक नियुक्त सभी कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, समान कार्य के बदले समान वेतन देने, नवनियुक्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता व तकनीकी ग्रेड द्वितीय को पूर्व की भांति प्रारंभिक वेतनवृद्धि का लाभ देते हुए वेतनमान का लाभ देने, नियमित भर्ती करने, अवर अभियंताओं का ग्रेड वेतन 4800 करने समेत अन्य मांगे शामिल हैं। 27 जुलाई को ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में हुए समझौते पर भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

21 से 23 सितंबर तक चलने वाले टूल डाउन और पेन डाउन आंदोलन के तहत धरासू विद्युत गृह के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर इंजीनियर यशपाल सिंह महर, मुकेश तोमर, सावन रावत, आनंद मोहन, हरीश तिवारी, सुखबीर सिंह, प्रीतम सिंह, किशोर कुमार, अतुल सिंह, दीक्षा, कमला राणा, मनोज रावत, राजेश, उमाशंकर, एसएस चौधरी, अनिल कुमार, प्रदीप बागड़ी, प्रमोद डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed