{"_id":"5797923f4f1c1b8e0121eb3b","slug":"movement-for-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 26 Jul 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : file photo
डुंडा तहसील के जखारी गांव के ग्रामीणों ने कुराह जखारी स्वीकृत सड़क निर्माण की समस्त औपचारिकताएं 10 अगस्त तक पूर्ण नहीं करने पर लोनिवि प्रांतीय खंड के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बरसाली के जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट ने डीएम दीपेंद्र चौधरी को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में लोनिवि द्वारा कुराह जखारी सड़क की वन अधिनियम और आपत्तियों का निबटारा कर कार्य शुरू करने की बात कही थी, लेकिन लोनिवि ने अभी तक सड़क निर्माण की कोई भी औपचारिकता पूर्ण न कर ग्रामीणों के साथ छलावा किया है। उन्होंने 10 अगस्त तक सड़क निर्माण की औपचारिकता पूर्ण कर सड़क कार्य शीघ्र शुरू नहीं करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन