फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Movement ends on assurance of departmental officer after talks with DM

डीएम से वार्ता के बाद विभागीय अधिकारी के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त

Sat, 23 Jan 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Movement ends on assurance of departmental officer after talks with DM
विभिन्न विभागों में पीआरडी से लगे अप्रशिक्षितों को हटाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को पीआरडी जवानों ने जिला मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में प्रशिक्षितों ने आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को पीआरडी जवानों ने मुख्य बाजार होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस प्रदर्शन किया। इस दौरान चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल और उक्रांद नेता विष्णुपाल रावत भी जवानों के समर्थन में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम से वार्ता के बाद जिला युवा कल्याण अधिकारी ने निदेशालय की स्वीकृति के बिना जवानों की नई भर्ती नहीं करने का लिखित और अप्रशिक्षितों को मार्च के बाद हटाने का मौखिक आश्वासन दिया। जिस पर नौ दिन से चल रहा पीआरडी जवानों का आंदोलन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में पीआरडी हित संगठन के अध्यक्ष किशन सिंह, सुबोध रतूड़ी, महेश सेमवाल, फूल सिंह, अजय रमोला, चैन सिंह, वीरपाल, जगदीश, कृष्णा सिंह, दिगंबर रतूड़ी, कला देवी, सावित्री, धर्मा, विरेंद्री, संगीता, ममता, रूद्रमणी आदि शामिल थे। जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी बताया कि हरिद्वार महाकुंभ के लिए जिले से 334 जवानों की डिमांड आई है। इसके लिए 179 प्रशिक्षित जवान पुनर्प्रशिक्षण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed