फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mother Yamuna and Shani Dev's temple in danger

खतरे की जद में मां यमुना और शनिदेव का मंदिर

Fri, 15 Oct 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mother Yamuna and Shani Dev's temple in danger
खरसाली में भू-धंसाव की जद में आया मां यमुना का मंदिर। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव खरसाली स्थित मां यमुना व शनिदेव का मंदिर खतरे की जद में है। जिला प्रशासन की ओर से यमुना मंदिर के बाहर सुरक्षात्मक कार्य के लिए बजट देने के तीन माह बाद भी सुरक्षा कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। वहीं दशकों पुराने ऐतिहासिक व पौराणिक शनिदेव के मंदिर की सुध भी नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि मां यमुना का शीतकालीन मंदिर परिसर भूधंसाव की चपेट में है। डेढ़ साल पूर्व सक्रिय हुए भू-धंसाव के खतरे को देखते हुए पुरोहित समाज की अपील पर जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए लोनिवि को बजट दिया था। तीन महीने गुजरने के बाद भी मंदिर की सुरक्षा का काम शुरू नहीं हो पाया है। समेश्वर शनिदेव मंदिर समिति के सचिव सूरज तोमर ने बताया कि करीब 200 साल पुराने ऐतिहासिक शनिदेव मंदिर की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से मंदिर के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। दो माह बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है जबकि प्रशासन को इसकी लिखित सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

भाई-बहन के रूप में जाने जाते हैं यमुना और शनि देव
मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव स्थित मां यमुना व शनि देव भाई-बहन के रूप में जाने जाते हैं। यमुना को शनिदेव की बहन कहा जाता है। हर साल जब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं तो शनि देव की डोली बहन यमुना को यमुनोत्री धाम तक छोड़ने आती है। वहीं कपाटबंदी के समय भी शनि देव बहन को लेने के लिए धाम पहुंचते हैं। दोनों ही मंदिरों के प्रति स्थानीय व देश-विदेश के श्रद्धालुओं में अटूट श्रद्धा है। मां यमुना शनि देव के साथ यम की भी बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। ऐसा कुछ है तो इसे जल्द दिखाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
-शालिनी नेगी, एसडीएम बड़कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed