फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Mother Ganga sits in Mukhba for winter

मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान हुई मां गंगा की भोग मूर्ति

Mon, 16 Nov 2020 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mother Ganga sits in Mukhba for winter
बीते रोज अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के बाद सोमवार को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की डोली यात्रा शीतकालीन प्रवास तीर्थ पुरोहितों के गांव मुखबा पहुंची। यहां विधि विधान के साथ मां गंगा की भोग मूर्ति को मंदिर में विराजमान किया गया। अब शीतकाल में यहीं मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री से मुखबा के लिए रवाना हुई थी। डोली यात्रा ने रात को मार्कण्डेय स्थित देवी मंदिर में विश्राम किया। सोमवार सुबह डोली यात्रा मार्कण्डेय से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मुखबा पहुंचने पर ग्रामीणों ने गांव की बेटी गंगा का भव्य स्वागत किया। मां गंगा की भोग मूर्ति को विधि विधान एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ मुखबा स्थित गंगा मंदिर में स्थापित किया गया।
विज्ञापन

गंगा के पुजारी सुधांशु सेमवाल ने बताया कि अब शीतकाल में यहीं मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना की जाएगी। उन्होंने मां गंगा के आगमन के साथ ही क्षेत्र में बर्फबारी होने को शुभ संकेत बताया। इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सचिव दीपक सेमवाल, संजीव सेमवाल, राजेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed