{"_id":"571cfbd14f1c1b2e228b5260","slug":"mnujendra-shah-jalabhishek-in-vishwanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनुजेंद्र शाह ने किया विश्वनाथ में जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनुजेंद्र शाह ने किया विश्वनाथ में जलाभिषेक
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
मनुजेंद्र शाह
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंपल बोर्ड के अध्यक्ष राजा मनुजेंद्र शाह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। रविवार को टैंपल बोर्ड के अध्यक्ष राजा मनुजेंद्र शाह ने उत्तरकाशी पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भोले नाथ का जलभिषेक किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर के अन्य पौराणिक मंदिरों को इसी तर्ज पर सुंदरीकरण करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पौराणिक मंदिर में गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का आस्था का केंद्र है, इसलिए मंदिरों का सुंदरीकरण कर सफाई बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने शक्ति माता मंदिर एवं काशी विश्वनाथ मंदिर की सुंदरीकरण की प्रशंसा कर प्रांगण में सफाई पर विशेष जोर दिया। इस मौके जिला जज राजेंद्र सिंह, विश्वनाथ मंदिर के पुजारी महंत जयेंद्र पुरी, रामचंद्र उनियाल, अजय पुरी, विशाल मणी मिश्रा, गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित आशेक सेमवाल, रविंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन