{"_id":"583c63174f1c1bb61fde558b","slug":"mngsir-bgwal-plenty-rotated-balu","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगसीर बग्वाल पर खूब घुमाया भैलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगसीर बग्वाल पर खूब घुमाया भैलू
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 28 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mngsir Bgwal
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद मैदान में आयोजित मंगसीर बग्वाल के दूसरे दिन कंडार देवता की अगुवाई में रासौं नृत्य के साथ शोभयात्रा निकाली। इसके बाद मैदान में भैलू नृत्य के साथ पारंपरिक तरीके से बग्वाल मनाई गई। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री दिनेश धनै व शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
बग्वाल में 12 ग्रिनेडियर आर्मी बैंड की धुन एवं गंगोरी सांस्कृतिक किसान महिला विकास समिति की महिलाओं का रासौं-तांदी नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। उत्तरकाशी रैबासी व अनघा माउंटेन एसोसिएशन की ओर से आयोजित बग्वाल कार्यक्रम में सोमवार को तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न सांस्कृतिक दल के लोग बाड़ाहाट स्थित कंडार देवता मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां से कंडार देवता की डोली के साथ रासौं करते हुए शोभयात्रा के साथ नगर के प्रमुख जगहों से होते हुए आजाद मैदान पहुंचे। देर शाम भैलू घुमाकर लोगों ने मंगसीर बग्वाल मनाई। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै व काबीना मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने भी भैलू घुमाया। देर रात तक रासौं तांदी नृत्य के साथ लोगों ने पारंपरिक अंदाज में बग्वाल मनाई।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से बग्वाल उत्सव में आए गणमान्यों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। बग्वाल कार्यक्रम में सभा सचिव एवं विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, निम के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल, डीएम दीपेंद्र चौधरी, एसपी ददनपाल, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, ब्लाक प्रमुख चंदन पंवार, सूरतराम नौटियाल आदि मौजूद थे।