फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Millions of decaying wood in forests

जंगलों में सड़ रही करोड़ों की लकड़ी

Sun, 31 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 31 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Millions of decaying wood in forests
Timber - फोटो : amarujala

हरेला कार्यक्रम के तहत वनीकरण को बढ़ावा देने की सरकार की मुहिम निश्चित तौर पर सराहनीय है, लेकिन दो माह पहले चली आंधी में धराशायी हुए पेड़ों की सुध नहीं ले जा रही है। अकेले उत्तरकाशी वन प्रभाग में शुरूआती गणना में 4229 पेड़ गिरने की पुष्टि हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 25 करोड़ से ज्यादा की है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते मई में चली तेज आंधी में जनपद सहित पूरे उत्तराखंड के जंगलों में चीड़, देवदार, कैल आदि के पेड़ बिछ गए थे। तब वन विभाग के अफसरों ने स्वीकार कि आंधी से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। अकेले उत्तरकाशी वन प्रभाग में शुरूआती गणना में 4229 चीड़ आदि के पेड़ों के गिरने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


बीते एक माह से मानसून सीजन में वन विभाग सरकार के हरेला कार्यक्रम के तहत जगह-जगह पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटा है, लेकिन अभी तक इमारती लकड़ी के रूप में जंगलों में बिखरे पड़े खजाने की कोई सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन प्रभाग के डीएफओ गिरीश रस्तोगी ने बताया कि जल्द ही वन निगम के डीएलएम की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति की बैठक बुलाकर तूफान में गिरे पेड़ों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टौंस वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार एवं अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ डीके सिंह ने बताया कि अभी आंधी में गिरे पेड़ों की गणना चल रही है।


बहुमूल्य हैं जंगलों में गिरे पड़े
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक जंगल में गिरे पड़े और जड़पट सूखे पेड़ वन विभाग की ओर से छपान कर वन निगम को आवंटित किए जाते हैं। वन निगम चीड़ के पेड़ की ढाई हजार रुपये प्रति घनमीटर की दर से रायल्टी वन विभाग को देता है, जबकि इसका चिरान एवं ढुलान भाड़ा तथा वन निगम का मुनाफा आदि जोड़कर बाजार में चीड़ की लकड़ी 15 हजार रुपये प्रति घनमीटर की दर से बिकती है। देवदार की लड़की का भाव करीब 25 हजार रुपये प्रति घनमीटर है। एक औसत आकार के पेड़ में कम से कम तीन घनमीटर लकड़ी निकलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed