फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Milk ATM service began in Uttarkashi

उत्तरकाशी में शुरू हुई दूध एटीएम सेवा

Mon, 02 May 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 02 May 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने उपभोक्ताओं को मोबाइल दूध एटीएम के माध्यम से दूध एवं दुग्ध उत्पाद मुहैया कराने की योजना चालू की है। सोमवार को विश्वनाथ चौक पर डीएम अद्दांकी ने हरी झंडी दिखाकर सचल दूध एटीएम को रवाना किया।

विज्ञापन


उन्होंने इसके  माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त उत्पाद मुहैया कराने और निरंतरता बनाए रखने को कहा। दुग्ध संघ के अध्यक्ष विजय सेमवाल ने बताया कि सचल एटीएम  से उपभोक्ताओं को 36 रुपये लीटर दूध मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


तय रोस्टर के  अनुसार वाहन सुबह साढ़े छह बजे बड़ेथी एआरटीओ कार्यालय, सात बजे महर्षि  विद्या मंदिर ज्ञानसू, सवा सात बजे ज्ञानसू पशु अस्पताल, सवा आठ बजे सिंचाई  विभाग कालोनी जोशियाड़ा, साढ़े आठ बजे विकास भवन, नौ बजे तिलोथ पुल कालोनी और साढ़े नौ बजे हनुमानचौक पर दूध की आपूर्ति करेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख डुंडा कनकपाल  परमार, मातली डेयरी के प्रबंधक हरि सिंह, सहायक निदेशक डेयरी प्रेमलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed