फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Marg expected to join Chardham project

विकासनगर सांकरी मोटरमार्ग के चारधाम परियोजना में शामिल होने की उम्मीद जगी

Sat, 16 Jul 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Marg expected to join Chardham project
विकासनगर से सांकरी मोटर मार्ग के चारधाम सड़क परियोजना में शामिल होने की उम्मीद जगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाया है। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन

बीते पांच जून को डामटा रिखाऊं खड्ड के पास एक बस खाई में जा गिरी थी। इसमें मध्य प्रदेश के 26 यात्रियों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गत माह केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को विकासनगर से सांकरी मोटर मार्ग को ऑलवेदर में शामिल करने की मांग को लेकर पत्र लिखा था। विधायक का कहना था कि इस मार्ग के संकरा होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। विधायक ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से उक्त मोटर मार्ग को चारधाम सड़क परियोजना में शामिल किए जाने की मांग की थी। विधायक की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी को पत्र भेजा है। पत्र में गडकरी ने लिखा है कि विधायक की मांग के संबंध में संबंधित अधिकारी को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed