फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Many isolated villages will be

कई गांवों हो जाएंगे अलग-थलग

Sat, 09 Jan 2016 10:42 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

सर्दियां शुरू होने के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले गांवों पर अलग-थलग पड़ने का खतरा मंडराने लगा है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे के साथ ही जिले की आधा दर्जन सड़कें भारी बर्फबारी के दौरान अवरुद्ध हो जाती हैं। सालों से यह स्थिति पैदा होने के बावजूद संबंधित विभाग अभी तक सड़कों पर पूरे समय यातायात बहाली के इंतजाम नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन



हर साल सर्दियों में गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप, दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग स्यानाचट्टी से आगे, धरासू-यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप, उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगीखाल, पुरोला-मोरी मोटर मार्ग जरमोला में अवरुद्ध होता है।
विज्ञापन


इन सड़कों पर तो जेसीबी के माध्यम से बर्फ हटाकर कुछ समय में यातायात बहाल कर लिया जाता है, लेकिन सांकरी-तालुका, सांकरी-जखोल, नैटवाड़-धौला-दोणी भीतरी, राड़ी-कफनौल-बर्नीगाड आदि सड़कें बर्फबारी के दौरान कई दिनों तक अवरुद्ध रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले गांवों के पैदल रास्ते भी बर्फ से ढकने पर दर्जनों गांव अलग-थलग पड़ जाते हैं।

सड़कें खुली रहें तो बढ़ेगा पर्यटन और रुकेगा पलायन
उत्तरकाशी। धराली निवासी जय भगवान पंवार, शैलेंद्र, हर्षिल निवासी डा. नागेंद्र रावत आदि का कहना है कि सरकार शीतकालीन यात्रा के दावे तो कर रही है, लेकिन हर साल सुक्की टॉप पर बर्फबारी से अवरुद्ध होने वाले गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाली के ठोस इंतजाम नहीं हो पाई है।

सड़क सालभर खुली रहे, तो यहां तीर्थयात्री एवं पर्यटक भी पहुंचेंगे और पलायन भी रुकेगा। दोणी क्षेत्र के पूर्व सैन्य अधिकारी हरबन सिंह चौहान का कहना है कि आम दिनों में सड़क बंद होने पर विभाग सुध नहीं लेता, बर्फबारी में तो उनके पास बहाना भी रहता है।


कोट...
बर्फबारी के दौरान अवरुद्ध होने वाली सड़कों पर यातायात बहाल रखने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जेसीबी आदि मशीनें तथा श्रमिक तैनात रखकर चौबीस घंटे के भीतर यातायात सुचारु करने को कहा गया है। इस बार अभी तक कहीं बर्फबारी से सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति नहीं आई है।
विनय शंकर पांडेय, डीएम उत्तरकाशी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed