{"_id":"56f2b97a4f1c1b9851f14d24","slug":"mamata-had-bncoli-hill-ratna","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंकोली की ममता को मिला ‘हिल रत्न’ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंकोली की ममता को मिला ‘हिल रत्न’ सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
ममता
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा के दौरान जान जोखिम में डालकर पर्यटकों की जान बचाने वाली उत्तरकाशी के भंकोली गांव की ममता रावत को दिल्ली में ‘हिल रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मेलन में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के हाथों उसे यह सम्मान मिला।
विज्ञापन
लंबे समय से उत्तराखंड के सामाजिक सरोकारों को लेकर सक्रिय ‘हिल मेल’ संस्था की ओर से बीते बीस मार्च को दिल्ली में प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। समारोह में ममता रावत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के हाथों ‘हिल रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
बता दें कि जून 2013 की आपदा के दौरान जान जोखिम में डालकर पर्यटकों की जान बचाने वाली उत्तरकाशी के भंकोली गांव की ममता रावत रियल हीरो बनकर सामने आई। समारोह में ग्रीन पीपुल संस्था की ओर से गढ़ भोज का आयोजन कर गढ़वाल के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ पहाड़ की लोक संस्कृति का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन के आमोद पंवार ने युवाओं को फौज में भर्ती के लिए चलाए जा रहे कैंपों के बारे में बताया। समारोह में एनएसए डोभाल ने ममता के साहस और प्रतिभा की सराहना करते हुए उसे पहाड़ का सच्चा प्रतिनिधि बताया। कार्यक्रम में कोस्ट गार्ड के डीजी राजेंद्र सिंह, टीवी पत्रकार मंजीत नेगी, सुशील बहुगुणा समेत दो सौ से ज्यादा प्रवासी उत्तराखंडी शामिल हुए।