फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Make the walls began to collapse

बनाते ही ढहने लगी दीवारें

Mon, 08 Aug 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 08 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर बड़कोट दोबाटा से राड़ी टॉप के बीच चल रहे सड़क सुधारीकरण की घटिया गुणवत्ता सामने आने लगी है। काम पूरा होने से पहले ही हाईवे पर हुए नए निर्माण ढहने से यातायात जोखिम भरा हो गया है। करोड़ों रुपये लागत से हुए कार्य चंद दिनों में ही ढह जाने से विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि राजमार्ग निर्माण खंड की ओर से बड़कोट दोबाटा से राड़ी टॉप के बीच 11 करोड़ की लागत से सुधारीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसमें बाहर की ओर दीवारें तैयार कर सड़क को चौड़ा किया जाना था, जबकि सड़क के अधिकांश हिस्से में पहाड़ से लगी पुरानी दीवारों को तोड़कर नई दीवारों और नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। शुरूआत से ही इस तरह की गड़बड़ियां सामने आने पर भी विभागीय अधिकारियों ने ठोस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


क्षेत्र के प्रेम सिंह, राजेंद्र सिंह, आमेंद्र का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदारों की ओर से बेहद घटिया गुणवत्ता के कार्य कराए गए हैं। उन्होंने सरकार से यमुनोत्री हाईवे पर कराए गए करोड़ों रुपये लागत के कार्यों की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर ठेकेदार की ओर से पुरानी दीवारें उखाड़ कर नई बनाने की शिकायत मिली थी। इस पर ठेकेदार को कड़ी हिदायत दी गई थी। कार्य की गुणवत्ता को दिखवाया जाएगा। पुराने कार्यों पर लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नवनीत पांडे, ईई, राजमार्ग निर्माण खंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed