फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Major action taken against PTI teacher, compulsory retirement given - Frequently came to school in an inebriated state, posted at Government Inter College Doni

Uttarkashi News: पीटीआई शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी

Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Major action taken against PTI teacher, compulsory retirement given
- Frequently came to school in an inebriated state, posted at Government Inter College Doni

विज्ञापन
- लगातार नशे की हालत आते थे विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज दोणी में थे तैनात



पुरोला। मोरी क्षेत्र के फतेपर्वत में राजकीय इंटर कॉलेज दोणी के पीटीआई शिक्षक के लगातार शराब के नशे में विद्यालय आने की शिकायत पर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। वहां तैनात पीटीआई शिक्षक जय सिंह कठैत को उनके इस व्यवहार पर शिक्षा विभाग ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया।


बीते बृहस्पतिवार को जिला शिक्षा अधिकारी शैलेश अमोली और खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। विद्यालय पहुंचे अधिकारियों के समक्ष ग्रामीणों और स्टाफ ने शिक्षक के अनुचित व्यवहार की शिकायत की। जांच में आरोप सही पाए गए जिसके बाद मौके पर ही सख्त कार्रवाई की गई। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक की इस आदत से न केवल पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। बल्कि विद्यालय का वातावरण भी दूषित हो रहा था। बच्चों के भविष्य के साथ इस तरह की लापरवाही को देखते हुए विभाग ने पहले भी उन्हें सुधार का अवसर दिया था और स्थानांतरण भी किया गया था लेकिन उनके व्यवहार में कोई सकारात्मक बदलाव नहीं आया। बीईओ पंकज कुमार का कहना है कि विभाग के लिए छात्रों के हित सर्वोपरि हैं। शिक्षा का माहौल सुरक्षित और अनुशासित होना चाहिए। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैर जिम्मेदाराना व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीटीआई शिक्षक के परिजनों को भी अनिवार्य सेवानिवृत्ति की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed