फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Magisterial inquiry started into bus accident

बस हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू

Wed, 08 Jun 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry started into bus accident
यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास हुए बस दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को जांच के पहले दिन घटना से जुड़े चार लोगों के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

बीते रविवार को मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी एक बस यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास रिखाऊं खड्ड के पास खाई में जा गिर गई थी। हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग घायल हो गए थे। हादसे में मारे गए सभी लोग मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले थे। वहीं हादसे का कारण स्टेयरिंग लॉक होना बताया गया था। घटना के अगले दिन उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए थे, जिस पर डीएम अभिषेक रूहेला ने बड़कोट एसडीएम शालिनी नेगी को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए शीघ्र मजिस्ट्रीयल जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू कर दी गई। एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि पालीगाड में घटना से जुड़े चार लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed