फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   magh mela under cctv camera

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में माघ मेला

Sun, 17 Jan 2016 10:09 PM IST
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी Updated Sun, 17 Jan 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
आजाद मैदान में आयोजित पौराणिक माघ मेले में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैदी के साथ तैनात है। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेला प्रांगण में हरेक गतिविधि पर नजर रखने के लिए चार सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही भारी संख्या में पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के पावन पर्व से शुरू हुए पौराणिक माघ मेले में भारी भीड़ के बीच असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा के पुलिस प्रशासन ने खासे इंतजाम किए हैं। मेला प्रांगण में चार सीसीटीवी कैमरे लगाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। थानाध्यक्ष जेपी कुकरेती ने बताया कि मेले के दौरान मनचलों और उठाईगीरों की वजह से कई बार माहौल खराब होने की स्थिति बन जाती है। इस बार सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन पर नजर रखी जा रही है। माघ मेला की सुरक्षा व्यवस्था में महादेव उनियाल, अजय सिंह समेत छह पुलिस उपनिरीक्षक, तीन एएसआई, दो हेड कांस्टेबिल, 33 कांस्टेबिल एवं 5 महिला कांस्टेबिल के साथ ही होमगार्ड के 28 एवं पीआरडी के 50 जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed