Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Made aware of drugs by taking out a 20 km march

Uttarkashi News: बीस किमी पैदल मार्च निकालकर किया नशे के प्रति जागरुक

Mon, 05 Dec 2022 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Made aware of drugs by taking out a 20 km march
जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का जन जागरूकता अभियान जारी है। रविवार को बड़कोट में पुलिस ने 20 किमी पैदल मार्च निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा व पुलिस एप के संबंध में भी जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार को एक युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत सीओ बड़कोट सुरेंद्र भंडारी के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस ने बड़कोट से पालीगाड़ तक 20 किमी पैदल मार्च निकाला। सीओ भंडारी ने कहा कि एसपी अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशों के क्रम में यमुनाघाटी में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बताया कि स्थानीय घोड़ा खच्चर वालों की बैठक आयोजित कर आगामी चारधाम यात्रा तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उधर, पुरोला में पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम ने युवाओं के साथ मैत्री क्रिकेट मैच खेला। इस दौरान एसडीएम जितेंद्र कुमार व एसओ पुरोला कोमल सिंह रावत ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। मोरी थाना प्रभारी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस ने मोरी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को अवैध नशे की बिक्री नहीं करने एवं शराब न परोसने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed