फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Los examinadores de la junta de Upla Taknore ahora probarn en Harshil

उपला टकनौर के बोर्ड परीक्षार्थी अब हर्षिल में ही देंगे परीक्षा

Thu, 18 Feb 2021 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Los examinadores de la junta de Upla Taknore ahora probarn en Harshil
अब उपला टकनौर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा देने के लिए 50 किमी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस संबंध में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेकर गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अब राइंका हर्षिल में ही बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगोत्री घाटी के उपला टकनौर क्षेत्र में मुखबा, हर्षिल, बगोरी, धराली, झाला, जसपुर, पुराली एवं सुक्की गांव के बीच हर्षिल में राजकीय इंटर कालेज और झाला में हाईस्कूल है। वर्ष 1997 से राइंका हर्षिल में बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया था। छह साल पहले राइंका हर्षिल में नकल के मामले पकड़े जाने पर परीक्षा केंद्र हटाकर हाईस्कूल झाला में बनाया गया। इस वर्ष मानक से कम छात्र संख्या होने के कारण झाला परीक्षा केंद्र भी हटा दिया गया और यहां के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए राइंका भटवाड़ी में परीक्षा केंद्र बनाया गया। ऐसे में उपला टकनौर के परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षा देने के लिए 50 किमी की दौड़ लगानी पड़ती।
विज्ञापन

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका विरोध करने पर बीते 16 फरवरी को समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित की गईं। इसे संज्ञान में लेते हुए गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने डीएम एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने उपला टकनौर के परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए राइंका हर्षिल में ही परीक्षा केंद्र बनाने को कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सिमल्टी ने कहा कि क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए राइंका हर्षिल को ही परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जल्द ही बोर्ड से आदेश प्राप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed