फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Looking for possibility of natural gas and oil starts

नौरी कुमोला क्षेत्र में प्राकतिक गैस एवं तेल की संभावना तलाश रही ओएनजीसी की टीम

Sat, 16 Nov 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Looking for possibility of natural gas and oil starts
ओएनजीसी की ओर से रवाईं घाटी एवं आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस एवं तेल की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। ओएनजीसी एवं हैदराबाद की अल्फा जिओ इंडिया लिमिटेड की टीम बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में भूगर्भीय पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से ओएनजीसी एवं अल्फा जिओ इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी नौरी, कुमोला क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य में जुटी है। कंपनी के कर्मचारी क्षेत्र में जगह-जगह जमीन में ड्रिल कर भूगर्भीय स्थिति की पड़ताल में जुटी है। कंपनी के सुपरवाइजर शंकर चंद ने बताया कि उत्तराखंड की तलहटी वाले क्षेत्रों में 2डी अवसादीय चट्टानें मौजूद हैं, जिनमें एक्सप्लोरेशन के चलते यहां हाइड्रो कार्बन व प्राकृतिक गैस एवं तेल पाए जाने की संभावना है। क्षेत्र में क्रूड ऑयल की संभावना को देखते हुए प्रथम चरण का सर्वे किया जा रहा है, जिसके तहत हर साठ मीटर की दूरी पर शॉर्ट प्वाइंट व 20 मीटर दूरी पर 22 मीटर गहराई में रिसीवर प्वाइंट ड्रिल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सर्वे किया गया। अब रवाईं घाटी से ब्रह्मखाल होते हुए ऋषिकेश तक सर्वे चल रहा है। इस कार्य में सात टीमों में कुल 250 कर्मचारी लगे हुए हैं। दूसरे चरण में कंपनी की टेक्निकल टीम यहां सर्वे करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed