फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Local residents will get covid rules to be followed

स्थानीय निवासी करवाएंगे कोविड नियमों का पालन

Tue, 13 Jul 2021 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Local residents will get covid rules to be followed
जनपद क्षेत्र में कोविड मानकों के पालन के लिए जिला प्रशासन ने अभिनव पहल की है। पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों से कोविड मानकों का पालन करवाने के लिए स्थानीय लोगों और समितियों को जिम्मेदारी दी गई है। ये लोग संबंधित नोडल अधिकारी को सूचना देंगे। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है कि जनपद में कई महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल हैं। जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। समितियां व स्थानीय निवासी पर्यटकों को कोविड मानकों का पालन करने के लिए जागरुक करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के गोमुख, केदारताल, तपोवन, गंगोत्री नगर पंचायत क्षेत्र, हर्षिल, साताताल, गंगनानी, दयारा, डोडीताल, नचिकेता ताल, चौरंगीखाल, जानकी चट्टी, सहस्रताल, हरकीदून केदाकांठा व रुईनसाराताल पर्यटन स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही ग्राम स्तरीय निगरानी समिति, नागरिक संगठन, स्वयं सेवी संस्थाओं व प्रतिनिधियों को भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed