फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Let's solve the problem of ex-camp

कैंप लगाकर की जाए पूर्व सैनिकों की समस्या हल

Wed, 30 Mar 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Wed, 30 Mar 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
Let's solve the problem of ex-camp
बैठक - फोटो : amarujala

जिला सैनिक कल्याण परिषद की त्रैमासिक बैठक में डीएम विनय शंकर पांडेय ने पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने इनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए 18 अप्रैल को कैंप लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिला सभागार में हुई बैठक में परिषद की ओर से जिला मुख्यालय पर शहीद स्मारक पार्क निर्माण की मांग की गई। बताया गया कि तिलोथ पुल के निकट बना शहीद पार्क बाढ़ में बह गया था। डीएम ने बताया कि पार्क स्थल वाली भूमि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन


अन्य स्थान पर भूमि का चयन कर शहीद स्मारक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए 18 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर वृहद कैंप लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सहायक अधिकारी सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास चंदन सिंह रावत ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में 32 पूर्व सैनिकों को पुनर्वास के लिए पंजीकृत किया गया।


जिले के प्रत्येक ब्लाक एवं तहसील स्तर पर सैनिक विश्रामगृह निर्माण का प्रस्ताव भी है। बैठक में एडीएम अशोक पांडेय, एसडीएम आरके पांडेय, सीएमओ डा. जीएस रावत, मंगल सिंह नेगी, इलम सिंह रावत, जयानंद जोशी, विजय अधिकारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed