फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Learn the tricks of rock climbing and river crossing

रॉक क्लाइंबिंग और रिवर क्रॉसिंग के गुर सीखे

Fri, 24 Sep 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Learn the tricks of rock climbing and river crossing
दस दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मौजूद युवक-युवतियां। - फोटो : UTTER KASHI
पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित दस दिवसीय निशुल्क एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स संपन्न हो गया। इसमें प्रतिभागी युवाओं ने रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, रिवर क्रॉसिंग और खोज एवं बचाव के गुर सीखे।
विज्ञापन

15 सितंबर को डीएम मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट से एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स के प्रतिभागी 20 युवक-युवतियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस दल को प्रशिक्षक अरविंद रतूड़ी, रेखा अग्निहोत्री, विपिन शर्मा, महेंद्र पंवार, ईशिका रतूड़ी आदि ने उत्तरकाशी की असी गंगा घाटी और तेखला क्षेत्र में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, रिवर क्रॉसिंग, बोल्डरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में आर्टिफिशियल वॉल क्लाइंबिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही नचिकेताताल के भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर टेंट लगाने का भी प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक अरविंद रतूड़ी ने बताया कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed