फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Launch a joint campaign to curb road accidents

Uttarkashi News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाएं संयुक्त अभियान

Tue, 18 Nov 2025 05:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 18 Nov 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Launch a joint campaign to curb road accidents
डीएम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। डीएम ने गत माह तक जनपद में घटित सड़क दुर्घटना एवं ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना आदि की समीक्षा की। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में डीएम ने सेम–मुखेम ग्रामीण मोटर मार्ग पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के चिह्नीकरण एवं सुधारीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को जल्द भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में वाहन चालकों की परीक्षा के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के निर्माण की जानकारी ली और इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, राष्ट्रीय राज्य मार्गों का सेफ्टी ऑडिट, यातायात सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की गहनता से समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा के उपायों को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और जन-जागरूकता के माध्यम से ही दुर्घटनाओं में कमी लाना संभव है। इस मौके पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार, एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल, अधिशासी अभियंता रजनीश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed