फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Land subsidence damaged the road along with the under-construction parking lot.

Uttarkashi News: भू-धंसाव से निर्माणाधीन पार्किंग के साथ सड़क हुई क्षतिग्रस्त

Wed, 24 Sep 2025 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 24 Sep 2025 05:39 PM IST
विज्ञापन
Land subsidence damaged the road along with the under-construction parking lot.
10 करोड़ से बन रही पार्किंग की एक दीवार ढही
विज्ञापन

व्यापारियों और लोगों ने कार्यदायी संस्था पर निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए
नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पुरोला रोड पर दस करोड़ की लागत से बन रही मल्टी लेबल कार पार्किंग की एक दीवार भू-धंसाव के कारण ढह गई। इससे पुरोला मोटर मार्ग का एक हिस्सा भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे वाहनों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। वहीं विद्युत लाइनों के इसकी जद में आने के कारण बड़े घटना का सबब बन सकता है। घटना के बाद व्यापारियों और लोगों ने कार्यदायी संस्था पर निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी को जांच के लिए पत्र लिखा जाएगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष जगदीश असवाल, सभासद ललित परमार का कहना है कि पहले तो समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया जो हुआ वह भी घटिया गुणवत्ता की भेंट चढ़ रहा है। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। सिंचाई विभाग की ओर से नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो पुरोला रोड पर 983.50 करोड़ की लागत से मल्टी लेबल कार पार्किंग बनाई जा रही है।
विज्ञापन

इसकी गुणवत्ता पर भी कई बार सवाल उठ रहे हैं। पार्किंग का निर्माण कार्य शिवांगी एसोसिएट एंड टेक्नोक्रेट्स देहरादून की ओर से करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य को सितंबर 2025 में पूरा करना है लेकिन अभी 20 प्रतिशत कार्य भी धरातल पर नहीं हुआ है। घटना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी का कहना है कि दीवार गिरने से सड़क संकरी हो गई है। सड़क पर पड़ी दरार को देखते लोडर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। वहीं कार्यदाई संस्था से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। एई त्रिभुवन रावत का कहना है कि साइड पर हो रहे कार्य करने से दीवार की नींव हिल गई थी जिससे वह गिर गई। निर्माण कार्य कर रही कंपनी ने नौ माह का कार्य विस्तार मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed