{"_id":"58e275004f1c1b72735b46c7","slug":"kirk-women-protest-against-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यार्क की महिलाओं ने किया ठेके का विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यार्क की महिलाओं ने किया ठेके का विरोध
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटवाड़ी में शराब का ठेका क्यार्क गांव में खोलने की तैयारी के बीच ग्रामीण महिलाओं ने इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने गांव में शराब का ठेका खुलने की संभावनाओं के बीच बैठक कर इसका पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है। गांव की
विज्ञापन
महिलाओं ने आपस में बैठक कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।
चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल के नेतृत्व ग्रामीण महिलाओं की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि क्यार्क गांव में हर हाल में शराब का ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं एकजुट होकर इसके विरोध में आगे आएं। महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने के विरोध में एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
बैठक में संगीता देवी, नगीना देवी, ग्राम प्रधान विपिन सिंह, मंगला देई, सरिता देवी, शाकंबरी देवी, शैला देवी, शैलेंद्री, सुंदरा, ललिता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन