{"_id":"6a008b3b3423d4442a0f1980","slug":"kempty-falls-bustled-with-tourists-over-the-weekend-uttarkashi-news-c-50-1-sdrn1016-118829-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहा कैंपटी फॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहा कैंपटी फॉल
Sun, 10 May 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 10 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्यटकों का रुख पहाड़ों की ओर होने लगा है। रविवार को वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी कैंपटी फॉल पर्यटकों से गुलजार रही। दिनभर कैंपटी फॉल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, विकासनगर और हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक कैंपटी फॉल पहुंचे।
पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही से स्थानीय व्यापारियों, होटल संचालकों और होमस्टे व्यवसायियों के चेहरे भी खिले नजर आए। स्थानीय निवासी विनोद नौटियाल, खुशीराम मैथली, सुशील नौटियाल का कहना है कि जून में स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से कैंपटी फॉल क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा के लिए बड़ी पार्किंग और बेहतर सुलभ शौचालय व्यवस्था विकसित करने की मांग की है। संवाद