{"_id":"57544ce94f1c1bcb47108e13","slug":"kedarnath-yatra2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद चार धाम यात्रा निर्बाध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद चार धाम यात्रा निर्बाध जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 05 Jun 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम खराब होने का चार धाम यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारु बना हुआ है। रविवार को बारिश होने के बावजूद चारों धामों में 20 हजार 146 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए।
विज्ञापन
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम पहुंचे 6367 तीर्थयात्री
उत्तरकाशी। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के साथ खुशगवार हुए मौसम में रविवार को 6367 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के दर्शन किए। यमुनोत्री में मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह और गंगोत्री में राज्यपाल केके पॉल की मौजूदगी से यात्रा में खासी रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
यमुनोत्री 2197 और गंगोत्री 4170 तीर्थयात्री पहुंचे। यात्रा मार्ग पर सुचारु यातायात, चाक चौबंद यात्रा व्यवस्थाओं और खुशगवार मौसम के बावजूद यात्रा की गति धीमी पड़ने से तीर्थ पुरोहित एवं यात्रा कारोबारियों के चेहरे मुरझा गए हैं। आपदा से पहले के वर्षों पर गौर करें तो मई आखिर में स्कूलों में छुट्टियां पड़ने के बाद यात्रा तेजी पकड़ती थी, लेकिन इस बार मई अंतिम सप्ताह में यात्रा धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन
5036 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
केदारनाथ। रविवार को केदारनाथ में बारिश के बीच 5036 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। दिन से शुरू हुई तेज बारिश के कारण मंदिर परिसर में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। इधर सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच भी दोपहर बाद तेज बारिश के बावजूद पैदल यात्रा जारी रही। इस दौरान कई यात्री जंगलचट्टी, भीमबली और लिनचोली पड़ाव पर रुके रहे। बारिश कम होने के बाद ये लोग धाम के लिए आगे बढ़े।
8743 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ में मत्था टेका
गोपेश्वर। रविवार को बदरीनाथ धाम में 8743 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे। अभी तक बदरीनाथ में 293664 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।
वहीं, हेमकुंड साहिब में 2643 सिख तीर्थयात्री मत्था टेकने पहुंचे, जबकि दोपहर दो बजे बाद करीब आठ सौ तीर्थयात्री गोविंदघाट पहुंचे, जो सोमवार को हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान करेंगे। दोनों धामों में रविवार को हल्की बारिश होने से मौसम ठंडक भरा हो गया है।