{"_id":"6a621aa7da67681cf10cdd89","slug":"kanwar-pilgrims-staged-a-sit-in-protest-after-spotting-an-injured-cow-and-a-dead-animal-on-the-road-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-121257-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सड़क पर घायल गाय व मरा मवेशी देख धरने पर बैठे कांवड़ यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सड़क पर घायल गाय व मरा मवेशी देख धरने पर बैठे कांवड़ यात्री
Thu, 23 Jul 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर आधे घंटे रही आवाजाही बाधित, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
मरे मवेशी को दफनाने के बाद ही शांत हुआ कांवड़ यात्रियों का गुस्सा
उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार दोपहर डुंडा के सैणी में गंगोत्री हाईवे पर एक मरे हुए मवेशी और घायल गाय को देखकर गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्री सड़क पर धरने पर बैठ गए। इससे करीब आधे घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सूचना मिलने पर एसडीएम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिला पंचायत के अधिकारियों को फोन किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने किसी प्रकार व्यवस्था कर मरे हुए मवेशी को दफनाया और घायल को पशु अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बीती बुधवार देर रात को सैणी के पास गंगोत्री हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मवेशी की मौत हो गई थी। साथ ही उसके साथ दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर तक उन्हें सड़क से किसी ने नहीं हटाया। उस समय गंगोत्री धाम से जल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों ने रास्ते यह दृश्य देख आक्रोश जताया।
करीब दस कांवड़ यात्री सड़क के बीच में बैठ गए। उन्होंने कहा कि सड़क पर घायल पड़ी गाय की मदद की जाए और मरे हुए मवेशी को दफनाया गया। इससे दोनों और यातायात रुक गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम देवानंद सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। वहां से एसडीएम सहित पुलिस ने जिला पंचायत के अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन उनकी ओर से किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया। उसके बाद पुलिस ने ही वहां पर जेसीबी आदि की व्यवस्था कर मृत मवेशी को उठाकर उसको दफना दिया गया। साथ ही गंभीर घायल गाय को पशु अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। उसके बाद कांवड़ यात्रियों ने मार्ग खोला और पुलिस ने आवाजाही को सुचारू करवाया।