फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kamal river in spate temporary culvert book

कमल नदी के उफान में अस्थायी पुलिया बही

Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 28 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kamal river in spate temporary culvert book
पालीगाड के यमुनोत्री हाईवे पर कुछ इस तरह से आवाजाही करते छोटे वाहन। - फोटो : Amar Ujala

कमल नदी में आए उफान में अस्थायी पुलिया बहने से थली गांव के ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टमाटर की फसल बाजार पहुंचाने के लिए ग्रामीण दो किमी अतिरिक्त पैदल दूरी तय करने को मजबूर हैं। अस्थायी पुलिया बहने से ग्रामीण जिला पंचायत की जर्जर पुलिया से आवागमन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


बता दें कि नौगांव के थली गांव के ग्रामीणों की कृषि भूमि साड़ा तोक में है। खेतीबाड़ी करने के साथ ही ग्रामीण साल के छह महीने यहीं निवास करते हैं। तोक को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने के लिए कोई स्थायी पुल नहीं होने के कारण हर साल ग्रामीण लकड़ी डालकर अस्थायी पुलिया तैयार करते हैं, जो हर साल बरसात में कमल नदी में उफान आने पर बह जाती है।
विज्ञापन


इस बार भी अस्थायी पुलिया रविवार को नदी के उफान में बह गई है। अब ग्रामीणों के समक्ष खेतों में तैयार टमाटर की फसल को बाजार तक पहुंचाने की समस्या खड़ी हो गई है। फिलहाल ग्रामीण दो किमी अतिरिक्त पैदल दूरी तय कर अपनी फसल मंडियों में पहुंचा रहे हैं, लेकिन इस रास्ते पर स्यूली में दो दशक पहले जिला पंचायत द्वारा बनवाई गई पुलिया जर्जर हो गई है। पुलिया के दोनों ओर के एबटमेंट की दीवारें खोखली होकर ढहने को हैं। पुलिया के किनारे लगी रेलिंग पूरी तरह टूट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थली गांव के कृपाल सिंह राणा, जयवीर सिंह का कहना है कि ग्रामीण वर्षों से साड़ा तोक में पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं। अब वैकल्पिक रास्ते पर बनी पुलिया भी जर्जर होकर ढहने को है। उन्होंने जिला पंचायत से शीघ्र पुलिया को दुरुस्त कर सुरक्षित आवाजाही लायक तैयार करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed