फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Joshiyada Barrage reservoir mining

जोशियाड़ा बैराज जलाशय में धड़ल्ले से खनन जारी

Sun, 13 Mar 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 13 Mar 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

ज्ञानसू एवं जोशियाड़ा की ओर सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए 28 फरवरी को मनेरी भाली स्टेज टू परियोजना में विद्युत उत्पादन बंद कर जोशियाड़ा बैराज जलाशय को खाली कर दिया गया था। इसके बाद से जलाशय क्षेत्र में दर्जनों डंपर और जेसीबी धड़ल्ले से खनन कर रही हैं।

विज्ञापन


प्रशासन के अधिकारी बिजली परियोजना के लिए हानिकारक होने की वजह से इसे खनन के बजाय मलबा निस्तारण का नाम दे रहे हैं, जबकि तटवर्ती आबादी के लिए खतरा बना मलबा हटाने का प्रस्ताव पर्यावरणीय कानूनों के चलते दो साल से शासन स्तर पर लंबित पड़ा है।
विज्ञापन


आबादी के लिए खतरा बने मलबे को हटाने में कोई रुचि न लेने और बैराज जलाशय में में जमा मलबा आनन-फानन में नियमों को ताक पर रखकर हटाए जाने से इसमें भारी गोलमाल की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम अशोक पांडेय का कहना है कि जल विद्युत निगम ने लिखित तौर इस मलबे से परियोजना को नुकसान की सूचना दी है। इसी आधार पर मलबे का निस्तारण कराया जा रहा है। मलबा उठाने वालों से निर्धारित मानकों के अनुसार उपखनिज रेत बजरी की रायल्टी भी वसूली जा रही है।


वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि तटवर्ती आबादी के लिए खतरा बने भागीरथी में जमा मलबे के निस्तारण का प्रस्ताव दो साल से शासन स्तर पर लंबित है। तटवर्ती आबादी की सुरक्षा के लिए नदी में जमा मलबा हटाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed