{"_id":"571ba71b4f1c1bfa248b4af2","slug":"jngeet-doval-memory-ceremony-along-with-umesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगीत यात्रा के साथ उमेश डोभाल स्मृति समारोह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगीत यात्रा के साथ उमेश डोभाल स्मृति समारोह का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
जनगीत
- फोटो : amarujala
जिले में पहली बार आयोजित 26वें उमेश डोभाल स्मृति समारोह की पूर्व संध्या में जनगीत यात्रा निकाली गई। नगर में निकली जनगीत यात्रा में देश तथा उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों से आए कवि, रंगकर्मी, पत्रकार, साहित्यकार, संस्कृति कर्मी, चित्रकार, छायाकार, सामाजिक सरोकारों से जुडे़ लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
शनिवार शाम नगर में बल्ली सिंह चीमा के गीत ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के, गिर्दा के गीत उत्तराखंड मेरी मातृभूमि व ततुक न लागओं घुनन मुनन तथा अतुल शर्मा के अब तो सड़कों पर आओ शब्दों की बाजीगर आई जन गीतों से गुंजाइमान रहा।
विज्ञापन
लोक रंग उत्तरकाशी की ओर से आयोजित उमेश डोभाल स्मृति समारोह की जनगीत यात्रा में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष विमल नेगी, ट्रस्टी रवि रावत, एल मोहन कोठियाल, गणेश कुखशाल गणी, त्रिभुवन उनियाल, डा. अरुण कुकसाल, लखनऊ से आए सुशील सीता, चित्रकार वी मोहन नेगी, पिथौरागढ़ से डा. प्रयाग जोशी, ओम बधाणी सहित कई शामिल थे। देर शाम तक समारोह में शामिल होने के लिए अतिथियों का आने का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन